इसरो ने पीएम मोदी को भेंट कीं चंद्रमा पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तस्वीरें
शनिवार को बेंगलुरु में इसरो के हेडक्वॉर्टर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की तस्वीरे भेंट कीं। इनमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दिख रहे हैं। सोमनाथ ने पीएम को लैंडर से उतर रहे प्रज्ञान रोवर की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "इसमें चंद्रमा पर भारतीय ध्वज दिख रहा है।"