इसरो ने स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस के 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन का किया सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा विकसित एक 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है। इसरो ने कहा कि अग्निकुल कॉसमॉस के साथ हस्ताक्षरित एक सहमति पत्र के तहत यह परीक्षण किया गया। बकौल इसरो, यह भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप्स को 'इन-स्पेस' के ज़रिए सुविधाओं का उपयोग करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।