इससे बुरी बात क्या होगी कि 3-4 साल की बच्ची को गुड टच और बैड टच सिखाना पड़ रहा है: जया किशोरी
कथावाचक जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "इससे बुरी बात और दुख वाली बात क्या होगी कि 3-4 साल की बच्ची को गुड टच और बैड टच सिखाना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा, "अगर बच्ची पूछ ले कि 'पापा कोई वहां पर मुझे क्यों छुएगा?' तो...। यह सिखाना सुरक्षा नहीं बल्कि सावधानी है। आपको सावधानियां बरतनी होंगी।"