इससे सभी विधायकों की छवि खराब होती है: कैंटीन संचालक की पिटाई पर महाराष्ट्र के CM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कैंटीन संचालक की पिटाई की निंदा की है। उन्होंने कहा, "ऐसा आचरण किसी को भी शोभा नहीं देता। यह राज्य विधानमंडल और विधायकों की छवि को भी खराब करता है।" बकौल फडणवीस, इससे जनता के बीच वैधानिक शक्ति के दुरुपयोग का गलत संदेश जाता है।