इससे अधिक और क्या चाहिए: फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने को लेकर दीपिका
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फीफा विश्व कप-2022 फाइनल के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "ट्रॉफी के अनावरण से लेकर खेल के इतिहास के सबसे शानदार खेलों में से एक को देखने तक...इससे ज़्यादा और क्या चाहिए।" दीपिका ने 2010 फीफा विश्व कप के विजेता स्पेन के कप्तान इकर कसियस के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया था।