इससे कहीं तो कोई खुश नहीं होगा: कोहली के शतक के बाद गंभीर पर तंज़ कसते हुए रजत शर्मा
आरसीबी के ओपनर विराट कोहली के छठे आईपीएल शतक के बाद पत्रकार रजत शर्मा ने एलएसजी के मेंटॉर गौतम गंभीर पर तंज़ कसा है। रजत ने ट्वीट किया, "विराट का शानदार शतक...बेशक, इससे कहीं तो कोई खुश नहीं होगा।" इससे पहले कोहली से ईर्ष्या करने की बात को लेकर गंभीर ने रजत शर्मा पर परोक्ष रूप से तंज़ कसा था।