इससे कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मज़बूती मिली: 200 करोड़ टीके दिए जाने पर पीएम
भारत द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की 200 करोड़ डोज़ लगाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "भारत ने फिर इतिहास रचा...इससे कोविड-19 के खिलाफ...वैश्विक लड़ाई को...मज़बूती मिली है।" उन्होंने कहा, "उन लोगों पर गर्व है...जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान की...गति को अद्वितीय बनाने में योगदान दिया।" केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "यह असाधारण उपलब्धि...इतिहास में दर्ज रहेगी!"