इससे नशा मुक्ति का गाना गवाया जाए: शराब पीने के आरोप में बंद शख्स को लेकर आईएएस अफसर
शराब पीने के आरोप में बिहार के बक्सर ज़िले के एक थाने में बंद एक शख्स के भोजपुरी गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "शराब पीने के आरोप में बंद इस टैलेंटेड व्यक्ति से नशा मुक्ति के लिए गाना गवाना चाहिए।"