इससे पहले 2 दौरों पर भारत आ चुका हूं, 8 टेस्ट में बस पानी पिलाने का काम किया था: ख्वाजा

भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने कहा है, "मैं इससे पहले दो दौरों पर भारत आ चुका हूं और 8 टेस्ट में मैंने सिर्फ पानी पिलाने का काम किया था।" उन्होंने कहा, "यह अच्छी पिच है...मैं बस अपना विकेट गंवाना नहीं चाहता था।" ख्वाजा ने कुल 14 टेस्ट शतक लगाए हैं।

Load More