इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद तस्वीरें शेयर कर राशिद खान
पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर राशिद खान ने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "इससे अच्छा कोई अनुभव नहीं हो सकता है।" पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने विश्व कप-2023 का तीसरा उलटफेर किया और टूर्नामेंट की अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था।