इससे भारत की छवि खराब हो रही है: पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर आईओए प्रमुख पी.टी. उषा
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की प्रमुख पी.टी. उषा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर कहा है, "इससे भारत की छवि खराब हो रही है।" उषा ने कहा, "यह विरोध प्रदर्शन खेल और पहलवान दोनों के लिए ठीक नहीं है, पहलवानों को थोड़ा अनुशासन रखना चाहिए।"