इससे मैं टेस्ला को अधिक समय दे सकूंगा: ट्विटर में नई सीईओ नियुक्त करने को लेकर मस्क
लिंडा याकारिनो को ट्विटर की नई सीईओ नियुक्त करने को लेकर कंपनी के निवर्तमान सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि इससे वह अपनी ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला को अधिक समय दे सकेंगे। गौरतलब है कि याकारिनो ने लगभग 12 साल बाद हाल ही में मीडिया कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल के विज्ञापन प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था।