इससे सहमत नहीं: 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर गठित समिति को लिखे पत्र में ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस अवधारणा से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान के बुनियादी ढांचे के खिलाफ होगा। बकौल ममता, पिछले 50 वर्षों में लोकसभा में कई बार समय से पहले सरकारें गिरी हैं।