इससे ज़्यादा दुखद कुछ भी नहीं: शिखर धवन के अपने बेटे से नहीं मिल पाने पर अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने क्रिकेटर शिखर धवन के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है जो उन्होंने बेटे ज़ोरावर के जन्मदिन पर शेयर किया था। धवन ने बताया था कि वह एक साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। अक्षय ने लिखा, "पिता होने के नाते...मैं जानता हूं...अपनी औलाद को न देख पाने से ज़्यादा दुखद...कुछ भी नहीं है।"