इसी वजह से विश्वास होता है कि ईश्वर है: परिणीति की सगाई पर उनकी मां
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ उनकी सगाई की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "ज़िंदगी में ऐसी कई वजह होती हैं जो बार-बार और हर समय आपको यह विश्वास दिलाती हैं कि ईश्वर है, यह उनमें से एक है। #ट्रुलीब्लेस्ड #थैंकयूगॉड।"