इसीलिए बॉलीवुड को परिवार नहीं कहता: सुशांत की मौत पर सेलेब्रिटीज़ के चुप रहने पर विक्रांत

अभिनेता विक्रांत मैसी ने ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कहा है कि वह उसके बाद बहुत परेशान थे। सुशांत की मौत के बाद सेलेब्रिटीज़ के चुप रहने पर उन्होंने कहा, "इसी वजह से मैं बॉलीवुड को परिवार नहीं कहता। बॉलीवुड एक संगठन है लेकिन परिवार नहीं है।" बकौल विक्रांत, आजकल लोग बोलने से डरते हैं।

Load More