इसे कौनसा टैक्स कहेंगे: गन्ने के लिए ट्रक के सामने खड़े हाथियों के वीडियो पर आईएफएस अफसर
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 2 हाथी गन्ने के लिए एक ट्रक को रोककर उसके सामने खड़े दिख रहे हैं। वीडियो पर अधिकारी ने लिखा, "इसे कौनसा टैक्स कहेंगे।" हालांकि, जब एक शख्स ने हाथियों को गन्ने दिए तब वे ट्रक के सामने से हट गए।