इसे गंभीरता से लिया जाए: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर चाकू से हमले पर विदेश मंत्रालय
ऑस्ट्रेलिया में 20-वर्षीय शुभम गर्ग नामक भारतीय छात्र पर चाकू से 11 वार किए जाने की घटना पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है, "हम (पीड़ित)...परिवार के संपर्क में है...इसे गंभीरता से लिया जाए...हम मामले में सख्त कार्रवाई चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग से...परिवार के वीज़ा दस्तावेज़ों में...तेज़ी लाने को कहा था...जो हो गया है।"