इसे जीतना सपना सच होने जैसा होगा: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने पर रोहन बोपन्ना
43 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के मेन्स डबल्स के फाइनल में पहुंचने के बाद कहा है कि इस खिताब को जीतना सपना सच होने जैसा होगा। बोपन्ना व उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने गुरुवार को सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक के तोमाश मखाच और चीन के जिजेन जांग की जोड़ी को हराया था।