इसे बहुत गंभीरता से ले रहे: भारतीय शख्स के पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपों पर अमेरिका
वाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में भारतीय शख्स का हाथ होने के आरोपों और जांच को अमेरिका बहुत गंभीरता से ले रहा है। किर्बी ने कहा कि इसका भारत-अमेरिका संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा। बकौल किर्बी, भारत भी मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।