इसे मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण: सैम के 'चीनी-अफ्रीकी' बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं? उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "मैं उनकी (सैम की) बात से सहमत नहीं हूं।"