इसे रवींद्र जडेजा से चुराने के लिए माफी चाहता हूं: प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर कोहली
बांग्लादेश के खिलाफ 103*(97) रनों की पारी खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद कहा है, "इसे जड्डू (रवींद्र जडेजा) से चुराने के लिए माफी चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं बड़ा योगदान देना चाहता था। विश्व कप में मैंने कुछ अर्धशतक लगाए थे लेकिन उन्हें शतक में नहीं बदल सका था।"