इसे लेकर 3 साल तक रो तो नहीं सकते: 'लाइगर' की विफलता पर फिल्म के निर्देशक पुरी
निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी फिल्म 'लाइगर' की विफलता पर कहा है कि इसे लेकर वह अगले 3-वर्षों तक रोते नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा, "3-साल तक...'लाइगर' पर काम किया था...ऐक्टर्स के साथ काम करने में...सुंदर सेट बनाने में मज़ा आया...माइक टायसन के साथ शूटिंग की।" बकौल पुरी, उनके पास दुखी होने से ज़्यादा खुशियों से भरे दिन थे।