इस्तीफा देने के दो दिन बाद सीएम योगी से मिले यूपी के मंत्री खटीक, कहा- पद पर बना रहूंगा
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद दिनेश खटीक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और कहा कि वह पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अपने सभी मसलों को सीएम के समक्ष रखा।" खटीक ने आरोप लगाया था कि दलित होने के कारण अधिकारी उनकी उपेक्षा करते हैं।