इस्तीफा मंज़ूर करने की मांग को लेकर एमपी में पैदल मार्च करने पर महिला डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट
मध्य प्रदेश में इस्तीफा स्वीकार करने की मांग को लेकर पैदल मार्च करने पर महिला डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को भोपाल में गिरफ्तार किया गया है। उनके परिवार के सदस्य ने कहा कि बांगरे ने जून में अपने पद से त्यागपत्र दिया था जिसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, निशा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।