इस्लाम में कत्ल सबसे घिनौना अपराध है: हैदराबाद में युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या पर ओवैसी
हैदराबाद (तेलंगाना) में दूसरे धर्म में शादी करने पर बी. नागराजू नामक युवक की पत्नी के परिवार वालों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस्लाम...में कत्ल सबसे घिनौना जुर्म है।" बकौल ओवैसी, "लड़की ने अपनी पसंद से शादी की थी...कानून इसकी इजाज़त देता है। इस हत्या की निंदा...करते हैं।"