इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास हुई फायरिंग, अंदर मौजूद हैं पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास फायरिंग हुई है जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कोर्ट में मौजूद हैं और सुरक्षा चिंताओं के चलते उन्हें कोर्ट से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Load More