इस्लामिक देशों को भड़काने वाले भारतीयों पर दर्ज हो राजद्रोह केस: सूचना आयुक्त महुरकर
सूचना आयुक्त उदय महुरकर ने बुधवार को ट्वीट किया, "भारत के खिलाफ इस्लामिक देशों को भड़काने वाले भारतीयों की सूची तैयार कर उन पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए।" उन्होंने लिखा, "एक कानून लाकर उनकी संपत्ति भी ज़ब्त की जा सकती है।" दरअसल, कई इस्लामिक देशों ने पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों की निंदा की थी।