इज़रायली PM ने शेयर की चुनाव से पहले लोगों से मिलने जाते हुए फोटो, बाद में निकली पुरानी
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव से पहले अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मैं आने वाले दिनों में देशभर में घूमना और आपसे मिलना जारी रखूंगा...जीतने के लिए आपके प्यार और समर्थन को मतदान के दिन वोटों में बदलना होगा।" हालांकि, बाद में यह तस्वीर 4 साल पुरानी निकली जिसपर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी आलोचना की।