इज़रायली ऐक्टर याकिर लेवी की मियामी के लग्ज़री रिज़ॉर्ट की 28वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
इज़रायली-अमेरिकी बिज़नेसमैन और रियलिटी टीवी स्टार याकिर लेवी की मियामी के एक लग्ज़री रिज़ॉर्ट की 28वीं मंज़िल से गिरकर मौत हो गई है। लेवी अपने दोस्तों से मिलने वाले थे और हादसे के कुछ देर पहले उन्होंने दोस्तों को मेसेज किया था, "मैं आ रहा हूं।" एक दोस्त के अनुसार, उन्हें विश्वास नहीं है कि लेवी ने खुदकुशी की है।