इज़रायली पीएम ने पहलगाम हमले के संबंध में PM मोदी को किया फोन, कहा- हम आपके साथ हैं
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, "इज़रायल भारत के लोगों के साथ है।" इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों नेताओं को आतंकी हमले के बारे में विस्तार से बताया।