इज़रायली सेना ने की गाज़ा में सुरंग से बरामद 6 बंधकों के शवों की शिनाख्त
इज़रायली सेना ने गाज़ा पट्टी में एक सुरंग से बरामद 6 बंधकों के शवों की शिनाख्त कर कहा है कि आतंकवादियों ने सेना द्वारा बचाए जाने से कुछ देर पहले ही उनकी हत्या कर दी। इनमें से 5-बंधकों को हमास के हमले के दौरान एक संगीत महोत्सव से अगवा किया गया था जबकि एक को बेरी से अगवा किया गया।