इज़रायली सेना ने गाज़ा में मदद का इंतज़ार कर रहे लोगों पर की गोलीबारी, 25 लोगों की हुई मौत

इज़रायली सेना ने मंगलवार तड़के मध्य गाज़ा में सहायता ट्रकों का इंतज़ार कर रहे सैकड़ों लोगों पर गोलीबारी की जिसमें कम-से-कम 25 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अब तक इज़रायली सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अहमद हलावा नामक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "यह नरसंहार है...लोगों पर गोलियां चलाई गईं जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।"

Load More