इज़रायली सेना ने घायल फिलिस्तीनी शख्स को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया, वीडियो आया सामने
हमास से जारी युद्ध के बीच इज़रायली सेना ने शनिवार को घायल हुए फिलिस्तीन के एक नागरिक को जीप के बोनट पर बांधकर पूरे इलाके में घुमाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घायल शख्स की पहचान मुज़ाहिद आज़मी के रूप में हुई है। इसे लेकर इज़रायल ने कहा कि सैनिकों ने सैन्य प्रोटोकॉल का उल्लघंन किया है।