इज़रायल-ईरान में तनाव के बीच इज़रायल में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की गई एडवाइज़री
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इज़रायल-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच एक एडवाइज़री जारी कर इज़रायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने व स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को यात्रा न करने और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहने को कहा है।