इज़रायल की एयरस्ट्राइक में मारी गई गर्भवती फिलिस्तीनी महिला की कोख से हुआ बेटे का जन्म
गाज़ा में इज़रायल के एयरस्ट्राइक करने से एक 9-माह की गर्भवती फिलिस्तीनी महिला की मौत हो गई है लेकिन उसकी कोख में पल रहा बच्चा जीवित था। डॉक्टरों ने 25-वर्षीय मृत महिला की सी-सेक्शन सर्जरी कर बच्चे को बाहर निकाला। एक डॉक्टर ने बताया कि बच्चे में ऑक्सीजन की कमी थी जिस कारण उसे क्रिटिकल केयर में रखा गया है।