इज़रायल के तेल अवीव में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, सड़कों पर बिछी दिखीं लाशें
इज़रायल के तेल अवीव के जाफा में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियोज़ ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें सड़कों पर लाशें बिछी दिख रही हैं जबकि वीडियो में गोलियों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं। घटना में मारे गए लोगों और घायलों की संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है।