इज़रायल के लिए जासूसी करने के आरोप में ईरान में 3 लोगों को दी गई फांसी
मिज़ान समाचार एजेंसी के मुताबिक, इज़रायली एजेंसी मोसाद के साथ सहयोग करने के दोषी पाए गए 3 लोगों को ईरान में फांसी दी गई है। बकौल रिपोर्ट, इन लोगों द्वारा तस्करी कर लाए गए हथियार का इस्तेमाल एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या में किया गया। ईरान ने मोसाद के साथ संबंध रखने के दोषी कई लोगों को फांसी दी है।