इज़रायल के हमले में लेबनान में 23 सीरियाई कामगारों की हुई मौत
लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी 'नैशनल न्यूज़ एजेंसी' के मुताबिक, इज़रायल द्वारा बुधवार को एक इमारत पर किए गए हमले में सीरिया के 23 कामगारों की मौत हो गई। वहीं, इसके अलावा इस हमले में 4 सीरियाई और 4 लेबनानी लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, लेबनान में अब तक 630 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।