इज़रायल द्वारा गाज़ा पर किए गए हवाई हमले में बच्चों समेत 14 लोगों की हुई मौत
इज़रायल द्वारा गाज़ा पर किए गए 2-हवाई हमलों में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हो गई है जिनमें एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक हमला ह्यूमैनिटेरियन ज़ोन के केंद्र मुवासी में हुआ जहां विस्थापित लोग अस्थाई रूप से शरण ले रहे थे। मुवासी और उसके आसपास के क्षेत्र में हज़ारों विस्थापित फिलिस्तीनी शरण लिए हुए थे।