इज़रायल द्वारा मध्य गाज़ा के स्कूल में किए गए हवाई हमले में बच्चों समेत 20 की हुई मौत
इज़रायल द्वारा मध्य गाज़ा के एक स्कूल पर किए गए हवाई हमले में बच्चों समेत कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई है। इस स्कूल में कुछ फिलिस्तीनियों ने शरण ली हुई थी। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़रायल की बमबारी और गाज़ा पर उसके ज़मीनी आक्रमण के चलते अब तक 42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।