इज़रायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमले में 5 भाई-बहनों की हुई मौत, उनमें 3 थे मूक-बधिर
लेबनान के दक्षिणी बंदरगाह शहर टायरे पर इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमले में 7-लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 मूक-बधिर समेत 5 भाई-बहन शामिल हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, इज़रायली सेना ने शनिवार को दक्षिणी व पूर्वी लेबनान के कई हिस्सों में हमले किए। वहीं, इससे कुछ घंटे पहले बेरुत के दक्षिणी उपनगरों पर भी हमले किए गए।