इज़रायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया तो हम भी पलटवार करेंगे: ईरान के राष्ट्रपति
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है लेकिन अगर इज़रायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया तो ईरान भी पलटवार करेगा। उन्होंने कहा कि अगर इज़रायल अपने अपराधों को नहीं रोकता है तो उसे कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है मंगलवार को ईरान ने इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था।