इज़रायल ने की हिज़्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि
इज़रायल ने मारे जा चुके हिज़्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि कर दी है। इज़रायल ने बताया है कि करीब 3 सप्ताह पहले बेरूत में हिज़्बुल्लाह के मुख्य खुफिया मुख्यालय पर हमले के दौरान उसकी मौत हुई थी और उसके साथ हिज़्बुल्लाह का कमांडर अली हुसैन हाज़िमा भी मारा गया।