इज़रायल ने मिडल ईस्ट वॉर के बीच नेतन्याहू के मारे जाने के दावों को किया खारिज
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि मिडल ईस्ट वॉर के बीच उनकी हत्या कर दी गई है। उनके कार्यालय ने कहा, "ये खबरें झूठी हैं; प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।" दरअसल, नेतन्याहू के एक AI वीडियो के बाद ये अटकलें लगी थीं।