इज़रायल ने युद्ध के एक साल में गाज़ा में हमास के 40,000 ठिकानों पर किया हमला
इज़रायली सेना ने हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादी हमलों की पहली वर्षगांठ पर कहा है कि इज़रायल ने गाज़ा में हमास के करीब 40,000 ठिकानों पर हमले किए, 4,700 सुरंग शाफ्ट पाए गए और 1,000 रॉकेट लॉन्चर साइट नष्ट कीं। इज़रायल के अनुसार, 7 अक्टूबर-2023 से 726-इज़रायली सैनिक मारे गए जिनमें 7-अक्टूबर को 380 और 27-अक्टूबर को 346 मारे गए।