इज़रायल ने राफा के पास राहत शिविरों पर किया हमला, 25 लोगों की हुई मौत व 50 घायल

इज़रायली सेना ने शुक्रवार को राफा (गाज़ा) के उत्तरी हिस्से में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए बनाए गए शिविरों पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 25 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने तटीय क्षेत्र में 2 स्थानों पर गोलाबारी की जानकारी दी।

Load More