इज़रायल ने राफा में की बमबारी, 11 फिलिस्तीनियों की हुई मौत व 40 घायल
इज़रायल ने गाज़ा के पश्चिमी राफा में विस्थापित लोगों के टेंटों पर बमबारी की जिसमें काम-से-कम 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। एक समाचार एजेंसी ने बताया कि इज़रायल ने टेंटों पर तोप के गोले बरसाए और गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बमबारी के बाद लोग अपने टेंट छोड़कर भाग गए।