इज़रायल ने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दाइफ को 7 बार मारने की कोशिश की थी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाज़ा के खान यूनिस क्षेत्र में 13 जुलाई को इज़रायली हवाई हमले में मारे गए हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दाइफ को इज़रायल ने इससे पहले 7 बार मारने की कोशिश की थी। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) के मुताबिक, दाइफ ने ही 7 अक्टूबर को इज़रायल में हमले की योजना बनाई थी।