इज़रायल ने हमास के हमले की पहली बरसी पर जारी किए अनदेखे वीडियो
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने इज़रायल में हमास के हमले की पहली बरसी पर अनदेखे वीडियो जारी किए हैं। इज़रायली पत्रकार द्वारा शेयर किए गए पहले वीडियो में आईडीएफ के जवान हमास के लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरे वीडियो में हमास द्वारा कब्ज़ा किए गए पुलिस स्टेशन में आग लगी नज़र आ रही है।